Advertisements
Spread the love

कोरोना काल में संत फ्रांसिस स्कूल द्वारा वार्षिक शुल्क मांगना

गलत : मनोज कुमार चौधरी…….

SARAIKELA :  संत फ्रांसिस डि सेल्स स्कूल सरायकेला के अभिभावकों की शिकायत पर सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अभिभावकों के साथ संत फ्रांसिस डि सेल्स स्कूल प्रबंधन से वार्षिक शुल्क के संबंध में बातचीत कर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक शुल्क माफ करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के कारण क्षेत्र में अधिकतर आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई है। जिसके कारण अधिकतर अभिभावकों की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। किसी प्रकार से वे अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में वार्षिक शुल्क का भुगतान करना उनके लिए संभव नहीं है।

Advertisements

वार्ता के उपरांत स्कूल प्रबंधन द्वारा वार्षिक शुल्क माफ करने में आनाकानी की गई। स्कूल प्रबंधन की आनाकानी के बाद मनोज कुमार चौधरी ने अभिभावकों के साथ उपायुक्त सरायकेला खरसावां को ज्ञापन सौंपकर वार्षिक शुल्क माफ करवाने का आग्रह किया।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित