Advertisements
Spread the love

सरस्वती पूजा के उपलक्ष में बालक संघ मानिक बाजार ने कराया

बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता…….

सरायकेला: इटाकुदर पंचायत अंतर्गत मानिक बाजार गांव में बालक संघ सरस्वती पूजा समिति ने सरस्वती पूजा के उपलक्ष में बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता करवाया गया। जिसमे गांव के कई बच्चों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में पांच खेल रखा गया था।

Advertisements

जिसमें गणित रेस,पैराग्राफ राइटिंग,म्यूजिकल चेयर,चित्रांकन तथा डांसिंग प्रतियोगिता को शामिल किया गया था। जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. इसी क्रम में गणित रेस प्रतियोगिता में जूनियर टीम से रिमशा कुमारी को प्रथम,ममता कुमारी को द्वितीय तथा जिया महतो को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ.

वहीं सीनियर वर्ग के राजेंद्र महतो ने प्रथम, मिरनाल कुमार ने दूसरा एवं शिवम महतो ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी. पैराग्राफ राइटिंग में पियूष कुमार प्रथम तथा नूतन कुमारी दूसरे स्थान पर रही,बालिका वर्ग के म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भवानी महतो प्रथम तथा मौसूमी पड़िहरी को द्वितीय स्थान, वहीं बालक वर्ग में सूरज करवा को प्रथम तथा रोहित कालिंदी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ.चित्रांकन प्रतियोगिता में सुनैना महतो प्रथम तथा सोनम दूसरे स्थान पर रही,प्रतियोगिता का अंतिम खेल डांसिंग में पूजा मुखी तथा नूतन कालिंदी को संयुक्त रूप से प्रथम तथा जिया महतो एवं ममता कुमारी द्वितीय स्थान पर रही. सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया.

You missed