Advertisements
Spread the love

सुमित चौधरी ने उपायुक्त से मिलकर जनसमस्याओं की ओर

ध्यान आकृष्ट कराया; उपायुक्त ने समाधान के दिए आश्वासन…

 

सरायकेला। सरायकेला के सामाजिक कार्यकर्ता सह भाजपा महामंत्री मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुमित चौधरी ने उपायुक्त अरवा राजकमल से मुलाकात कर विभिन्न जनसमस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही मौके पर ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं के निराकरण की मांग भी की। सुमित चौधरी ने गैरेज चौक से लेकर उपायुक्त आवाज तक खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के मरम्मति करने की मांग करते हुए बताया कि उक्त क्षेत्र में सड़क मार्ग किनारे कुल 52 स्ट्रीट लाइट लगी हुई है।

Advertisements

जिसमें से केवल पांच से छह स्ट्रीट लाइट चालू हालत में है। जिस पर उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जेआरडीसीएल से बात कर बृहस्पतिवार से ही स्ट्रीट लाइटों के रिपेयरिंग करने के निर्देश दिए। सुमित चौधरी ने अन्य जनसमस्याओं के साथ बताया कि सरायकेला का गैरेज चौक पर हमेशा जाम की स्थिति बनती है। उसे जाम मुक्त करने तथा चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा गैरेज चौक, बिरसा चौक और कोर्ट मोड़ में उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी कैमरे का उचित रखरखाव एवं मरम्मति करवाए जाने की मांग की है। साथ ही सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत उपायुक्त आवास के समीप स्थित एकमात्र पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग भी उन्होंने उपायुक्त से की है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?