Advertisements
Spread the love

सम्मानित किए गए बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन एंड वर्किंग मॉडल

कंपटीशन के विजेता छात्र…

 

सरायकेला। कोल्हान यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन एंड वर्किंग मॉडल कंपटीशन में काशी साहू महाविद्यालय के गणित प्रतिष्ठा के प्रथम सेमेस्टर के छात्र अंतिम कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। जिसे लेकर कॉलेज में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे अंतिम कुमार, बिटिया स्थान पर रहे कृष्णा महतो एवं तृतीय स्थान पर रहे दीपक कुमार महतो को कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सरोज कैवर्त द्वारा सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Advertisements
Advertisements

मौके पर प्रिंसिपल द्वारा उक्त तीनों विजेताओं के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अर्जुन कुमार कुर्मी, भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर जन्मेजय महतो, रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष सह परीक्षा नियंत्रक डॉ बसंत शुभंकर, मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर लालती तिर्की, राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह तथा वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार झा एवं अकाउंटेंट जयप्रकाश पाठक उपस्थित रहे।

You missed