Advertisements
Spread the love

सरायकेला प्रखंड के आठ निजी विद्यालयों के U DISE

कोड होंगे निरस्त……

सरायकेला: प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिलीप कुमार ने प्रखंड अंतर्गत चल रहे आठ निजी विद्यालयों के खिलाफ पत्र लिख कर जिला शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेंदू तिग्गा से इनके यू डायस कोड को निरस्त करने की अनुशंसा की है.इस विषय पर जानकारी देते हुए दिलीप कुमार ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2022 में 31 मार्च तक नामांकन करने का निर्देश दिया गया था.बाद में नियत समय तक नामांकन कार्य पूरा नहीं हो पाने के कारण अंतिम तिथि को 10 अप्रैल तक बढ़ाया गया है

Advertisements

किन्तु प्रखंड अंतर्गत आठ विद्यालय ऐसे है जहां का नामांकन शून्य है जिसके कारण स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में विद्यालय का नामांकन नहीं किया गया है. विद्यालयों के स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए अभी तक नामांकन नहीं किए जाने से ऐसा प्रतीत होता है कि ये विद्यालय वर्तमान में चलन में नहीं हैं.जिसके कारण इन विद्यालयों के यू डायस कोड को निरस्त करने की अनुशंसा की गई है.

यू डायस कोड निरस्त करने के लिए अनुशंसा करने वाले विद्यालयों में शामिल है

जिन विद्यालयों का यू डायस कोड निरस्त किए जाने की अनुशंसा की गई है उनमें सप्तऋषि सेवा स्कूल,सप्तऋषि सेवा स्कूल,न्यू रेनबो स्मार्ट इंग्लिश स्कूल, बाल ज्ञान केंद्र गुड़ियाडीह वार्ड नंबर 10,मां शारदे बाल ज्ञान केंद्र गुड़ियाडीह वार्ड नंबर 10,संस्कार प्ले स्कूल, जेवियर इंग्लिश स्कूल और स्टेप मैरी स्कूल शामिल है.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?