Advertisements
Spread the love

जगन्नाथपुर में 16 प्रहर हरि संकीर्त्तन आज से….

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर गावं में गुरुवार से 16 प्रहर श्री श्री राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ हरि संकीर्त्तन का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए श्री श्री हरि संकीर्त्तन समिति के जगन्नाथ प्रधान ने बताया संकीर्त्तन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को शाम 7 बजे श्री राधा गोविंद हरि मंदिर में पूजा अर्चना कर अधिवास कार्यक्रम होगा।

शुक्रवार 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे पूजा अर्चना के साथ राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ का शुभारंभ होगा जो अनवरत 48 घंटे तक जारी रहेगा। रविवार 17 अप्रैल को कुंजभंग,भव्य धुलौट व गावं परिभ्रमण के साथ संकीर्त्तन का विधिवत समापन होगा। बताया गया संकीर्त्तन में झारखंड,ओडिशा व बंगाल के कई संकीर्त्तन मंडली शामिल होकर राधा गोविंद का नाम जाप करेंगे। संकीर्त्तन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। उन्होने लोगो से संकीर्त्तन में पहुंचकर राधा गोविंद नाम जाप का श्रवण करने की अपील की है।

You missed