Advertisements
Spread the love

सब्जी की खेती के 10 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ….

सरायकेला। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सब्जी की खेती के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बतौर मुख्य अतिथि संस्थान की निदेशक निशा रानी किरो ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisements

मौके पर उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण का लाभ लेकर स्वरोजगार विकसित करते हुए आत्मनिर्भर बना जा सकता है। मौके पर संस्थान के संकाय सदस्य शैलेंद्र गोप, गोविंद कुमार रॉय, कार्यालय सहायक दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैवर्त एवं द्रौपदी महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed