Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां (विकास कुमार) -सरायकेला पुलिस ने हत्या की योजना बनाते तो अपराध कर्मियों को हथियार सहित गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम गर्दी सोय और सुनील पाड़ेया है. इनके पास से पुलिस ने 7. 65 एमएम का पिस्टल, दो जिंदा गोली और दो मोबाइल बरामद किया है. जानकारी देते हुए जिले के एसपी मोहम्मद अर्शी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खरसावां थाना अंतर्गत उदालखाम फुटबॉल मैदान के समीप छापेमारी करते हुए दोनों को हिरासत में लिया गया था. गर्दी सोय के पास से पिस्टल बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में इनके द्वारा बताया गया कि इनका आमदा के राजीव सुरी नामक युवक के साथ पिछले दिनों विवाद हुआ था और ये लोग मिलकर उसे ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे. पकड़े गए अपराधियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. और सराइकेला जिला तथा पड़ोसी जिला के कुल नौ अलग-अलग मामले में शामिल रहे है

Advertisements

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित