Advertisements
Spread the love

साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम के तहत उपायुक्त ने

सुनी 40 फरियादियों की समस्याएं……..

सरायकेला। शुक्रवार को जिला दंडधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने कोविड मानको का पालन सुनिश्चित करते हुए कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जिले के दूर दराज गांव/शहर से आए लगभग 40 फरियादियों की समस्याओं से अवगत हुए। आवेदन के माध्यम से फरियादियों ने बारी बारी से अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया।

Advertisements

उक्त समस्याओं के समाधान हेतु उपायुक्त ने संबंधित कार्यालय प्रधान को उक्त मामलो को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर पेंशन संबंधित मामले, राशन संबंधित मामले, विद्यालय संबंधित मामलों एवं पेयजल संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाये। ताकि लाभुकों को कार्यालयों का चक्कर ना लगाना पड़े।

जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, आंगनवाड़ी केंद्र सम्बन्धित मामले, कल्याण विभाग, विद्यालय, स्वास्थ्य विभाग एवं पेयजल संबंधित मामले समेत कई मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।