फर्जीवाड़ा मामले में संलिप्त एक बिचौलिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल
राजनगर पुलिस ने केनरा बैंक शाखा राजनगर से बिचौलिया आशीष कुमार पंच द्वारा रिचितुका गांव के किसान सुपाई मुर्मू के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर ₹80000 निकासी करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बता दें कि बान्दू पंचायत के रिचितुक गाँव निवासी भुक्तभोगी सुपाई मुर्मू ने शुक्रवार की शाम राजनगर थाना में आरोपी आशीष कुमार पंच के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कराया था ।जिसके बाद पुलिस फौरन हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। साथ ही भुक्तभोगी ने बैंक के अधिकारियों पर गाली गलौज करने एवं गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
Saraikela : बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता आकलन परीक्षा को लेकर बीपीओ ने केंद्राधीक्षक और सीआरपी...
झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ ने बैठक कर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन की बनाई...
SARAIKELA : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने किया दो दिवसी...

