Advertisements
Spread the love

 

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)

Advertisements

बड़हरवा थाना क्षेत्र के सिरासिन मोड़ के निकट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चोरी करने के प्रयास में स्थानीय ग्रामीणों ने तीन लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि रात्री में मिर्जापुर गांव के चौकिदार भीम हजारी को सूचना मिली कि कुछ लोग मंदिर में चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं।जिस पर चौकीदार घटना स्थल पर पहुंच कर बेगमगंज निवासी मुजबुर शेख, अमानत दियारा निवासी जाकिर शेख ओर पलासगाछी निवासी दुल्ला शेख  को अपने कब्जे में लिया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लेकर आई। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से रस्सी, दो पीस धामा ओर कुदाली को जप्त किया है।इस मामले को लेकर चौकीदार के बयान पर थाना में कांड़ संख्या 78/22 दर्ज कर गिरफ्तार लोगों को जेल भेजा ।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर