Spread the love

पांचवी पुण्यतिथि पर बिसार दिए गए सरायकेला के दिव्यांग डांसिंग

प्रिंस ब्रज भानु सिंह देव।

सरायकेला। कहते हैं कि इतिहास को यदि बिसार दिया जाए तो वर्तमान और भविष्य का संवरना मुश्किल है। कुछ ऐसा ही वाकया बुधवार को सरायकेला में रहा जब सरायकेला रॉयल राजघराने के दिव्यांग डांसिंग प्रिंस रहे स्वर्गीय ब्रज भानु सिंह देव को उनकी पांचवी पुण्यतिथि पर ही बिसार दिया गया। इस मौके पर उनकी तस्वीर को भी एक अदद श्रद्धा के फूल नसीब नहीं हुए। 22 अप्रैल 1948 को सरायकेला रॉयल पैलेस में जन्मे प्रिंस ब्रज भानु सिंह देव मात्र 5 वर्ष की आयु से छऊ नृत्य करना प्रारंभ कर दिए थे। 1970 में उन्होंने सरायकेला छऊ नृत्य कला मंदिर की स्थापना की। और देश सहित विदेशों में भी उन्होंने छऊ नृत्य कला का प्रदर्शन कर परचम लहराया। दिव्यांग होने के बावजूद भी उनके छऊ नृत्य कला को देखने दूरदराज से कला प्रेमी पहुंचा करते थे। पुण्यतिथि पर उन्हें कला जगत द्वारा याद नहीं किया जाना अफसोस जनक बताया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements

You missed