Advertisements

सरायकेला -खरसावां  जिले के कांड्रा चौका मार्ग में रेलवे ओवरब्रिज गार्डवाल की मरम्मत ना होने से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी  है काण्ड्रा चांडिल रेलवे पुल के नीचे रेलवे लाइन है जहाँ सैकड़ों यात्री ट्रेन और मालिक वाहक गाड़ियां प्रतिदिन आवागमन करती है । इससे पूर्व भी काण्ड्रा वासीयों ने
प्रकाश कुमार राजू और  पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा के नेतृत्व आन्दोलन में भी किया गया था । फिर भी जिला प्रशासन  इस संदर्भ में अबतक कोई संज्ञान  नही लिया गया है । ये रेलवे पुल पर 24 मई 21 को  पेप्सी कम्पनी की गाडी दुर्घटना ग्रस्त हो से गार्डवाल को क्षतिग्रस्त कर दिया था तभी से गार्डवाल का रिपेयरिंग नही की गई।  जिसको लेकर  पुनः ग्रामीण गार्डवाल की मरम्मत की मांग कर रही है ।  इसके बावजूद इसकी मरम्मत को विभाग की उदासीनता किसी दिन बड़े हादसे को अंजाम दे सकता है । दुर्घटना के बाद भी विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं गया ओवरब्रिज पर राहगीरों के लिए और  मवेशी नीचे रेलवे लाइन पर  गिर सकता है । ग्रामीण जल्द से जल्द  गार्डवाल   का जीर्णोद्धार की मांग कर रही है ।   ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो सके .