Advertisements
Spread the love

कन्हैया सिंह हत्याकांड के फरार दो आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण……

सरायकेला : कन्हैया सिंह हत्याकांड में फरार दो आरोपियों ने सोमवार को सरायकेला सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण की सूचना आदित्यपुर पुलिस को मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इतना ही नहीं आत्समर्पण किए आरोपियों रवि सरदार व छोटू दिग्गी उर्फ डिक्की को पुलिस की सुरक्षा में सरायकेला जेल भेज दिया गया है।

Advertisements

आदित्यपुर थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट में दोनों आरोपियों ने अत्समर्पण कर दिया है। पुलिस जल्द ही दोनों को रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी। बता दें कि पिछले माह कन्हैया सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में कन्हैया सिंह की बेटी अर्पणा सिंह, उसका प्रेमी राजवीर सिंह, शूटर निखिल गुप्ता को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया है।

वहीं फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही थी। कई बार पुलिस आरोपियों के घर गई और स्वजनों पर दबाव बनाया। पुलिस की बढ़ रही दबिश के कारण दोनों ने सोमवार को कोर्ट में आत्समर्पण कर दिया।