Advertisements
Spread the love

विधायक प्रतिनिधि ने अस्पताल की पुनः चालु करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन……

खरसवाॅ (उमाकांत कर ) खरसावां के आमदा में बन रहे 500 बेड का अस्पताल की विगत कई वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है।वहीं बंद व अधूरा पड़ा हुआ अस्पताल का पुनः चालु करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि कुंवर अनूप सिंह देव ने रांची में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में लिखा गया है। कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र के आम जनता का स्वास्थ्य की अच्छी इलाज को देखते हुए राजखरसावां में वर्ष 2004 में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के दिशा निर्देश पर अस्पताल की निर्माण कार्य शुरूआत हुआ था। जो 500 बेड की अस्पताल का वर्तमान में स्थिति बंजर पड़ी हुई है। जिन ठेकेदारों को काम मिला था

उन्होंने पैसा का दुरुपयोग करके अस्पताल को जंजर हाल में पहुंचा दिया उन्होंने स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता से पूरे अस्पताल का निरीक्षण करके अस्पताल को पूर्ण रूप से चालू करने की मांग किया है। 500 पेड़ अस्पताल की निर्माण होने पर आसपास क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। एवं लोगों को अपना इलाज कराने के लिए काफी सुविधा होगी।

You missed