Advertisements
Spread the love

झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश व विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर भाजपा नेता गम्हरिया पश्चिम के मंडल प्रभारी मनोज कुमार चौधरी ने बांधडीह पंचायत के खेत पर धरना दिया।

Advertisements

धरना के अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि धरना द्वारा झारखंड सरकार से धान क्रय का बकाया भुगतान करने की मांग की जा रही है। भाजपा सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया पश्चिम मंडल के प्रभारी सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि पूरा झारखंड और खासकर हमारा सरायकेला खरसावां जिला पूरी तरह एक फसली धान की कृषि पर निर्भर है। इस क्षेत्र में केवल एकमात्र धान की ही उपज होती है। झारखंड 1 ऐसा प्रदेश है जहां कुल आबादी के लगभग एक तिहाई लोग धान की कृषि पर निर्भर हैं। कृषि है तो किसान है। झारखंड के साथ भारत की अर्थव्यवस्था किसानों पर निर्भर है, लेकिन एक तरफ हमारी राज्य सरकार और उसके घटक दल दिल्ली में बैठे हुये किसानों के लिए विधवा विलाप करती है, तो दूसरी तरफ अपने ही राज्य के किसानों को धान क्रय का भुगतान नहीं कर अत्याचार कर रही है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव के दौरान युवाओं एवं किसानों की दिशा और दशा सुधारने का वादा किया था। उन्होंने सरकार बनने के बाद पिछले साल नवंबर माह से पूरे झारखंड के प्रत्येक किसान का धान एमएसपी रेट पर लेने का ऐलान किया था। पर दुर्भाग्य है कि सरकार द्वारा एमएसपी पर 50% से भी कम धान खरीदा गया आज यह परिस्थिति है कि किसानों का 55 फीसद धान किसानों के दरवाजे पर पड़ा है तथा जो 45 फीसद धान लेंम्पस और पैक्स के माध्यम से खरीदा गया लेकिन उसके भुगतान के लिए अधिकतर किसान लेंम्पस और पैक्स के चक्कर लगा रहे हैं। भुगतान न होने की स्थिति में भुगतान के प्रति किसानों में भारी संशय है धान देने के बाद भुगतान नहीं होने की पर किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। वे इस कोरोना महामारी में क्या करें, उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा वर्तमान कोरोनाकाल में किसानों की मनोदशा को देखते हुए धान का भुगतान राज्य सरकार अविलंब करें इसीलिए सरकार के विरोध में धरना देकर इन निम्नलिखित बातों को की मांग की गई है। धरना प्रदर्शन में गम्हरिया पश्चिम मंडल के मुख्य रूप से
सांसद प्रतिनिधि सहकारिता विभाग के लव किशोर महतो, सायबु महतो, मंटू महतो, आनंद महतो, सौदा महतो, भानी महतो, लखी मनी महतो, आरती महतो, समुंदर महतो, मनोज महतो इत्यादि उपस्थित थे

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?