Spread the love

सरायकेला-खरसावां -( संजय मिश्रा)  सरायकेला खरसावां पुलिस ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नाम पर लेवी वसूली करने वाला अभियुक्त वरुण महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में सरायकेला थाना के पुलिस इंस्पेक्टर आलोक दुबे ने शनिवार को सरायकेला थाना में प्रेस कॉफ्रेस कर जानकारी देते हुए बताया पुलिस अधीक्षक को खरसावां, आमदा व सरायकेला क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति द्वारा भाकपा माओवादी के नाम पर लेवी वसूली करने की गुप्त सूचना मिली। उक्त गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम ने पेशेवर तरीके से काम करते हुए अभियुक्त को सरायकेला, खरसावां एवं आदित्यपुर क्षेत्र से छापेमारी करते हुए आरोपी वरुण को आदित्यपुर से गिरफ्तार किया। बताया गया गिरफ्तार वरुण महतो बेहत शातिर अपराधी है। जिनके पास से पुलिस ने धमकी के लिए प्रयोग किया गया तीन मोबाइल समेत भाकपा माओवादी लिखा लाल रंग का पर्चा बरामद किया है।

Advertisements
Advertisements

इंस्पेक्टर ने बताया  गिरफ्तार अभियुक्त पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा थाना अंतर्गत पोड़ाहाट गावं का रहने वाला है। जिसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। वर्ष 2018 में सोनुवा थाना क्षेत्र से वह भाकपा माओवादी के नाम पर पर्चा देकर 10 से 15 लाख रुपये की रंगदारी वसूल किया है। जिस मामले में भी वह जेल भी जा चुका है। और वर्त्तमान समय में वह सरायकेला खरसावां जिले में माओवादी के नाम पर लोगो को डरा धमका कर लेवी वसूलने का काम करता था। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। प्रेस कॉफ्रेंस में मुख्य रुप से सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार व खरसावां थाना प्रभारी प्रकाश रजक समेत अन्य उपस्थित थे। इस संबंध में खरसावां थाना कांड संख्या 36/ 2021 के तहत भादवी की धारा 385/ 387 एवं 17 सी एल ए एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कराया गया है।

Advertisements

You missed