Advertisements
Spread the love

मानगो में हुई शांति समिति की बैठक, मोहर्रम में गांधी मैदान तक आएगा चार नंबर अखाड़ा….

जमशेदपुर (योगेश पाण्डे )  मानगो के वन विभाग के गेस्ट हाउस में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. गुरुवार को हुई शांति समिति की बैठक में मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर विचार विमर्श किया गया|

Advertisements

यह फैसला लिया गया कि सभी इमामबाड़ा के पास फोर्स तैनात की जाएगी |ताकि किसी तरह का कुछ विवाद ना हो पाए| शांति समिति की बैठक के मतलूब अहमद खान ने बताया कि गुरुवार की शाम को ही इमामबाड़े पर परचम लगा दिए जाएंगे| उन्होंने बताया कि सभी अखाड़े अपने अपने इमामबाड़े  के पास ही रहेंगे और वही ढोल नगाड़ा बजा ते हुए अपने धार्मिक कार्य करेंगे|

मोहर्रम को चार नंबर अखाड़ा गांधी मैदान तक आएगा और गांधी मैदान में धार्मिक कार्य अंजाम देगा| 10. मोहर्रम को गाड़ी के जरिए जाकर कर्बला में नजर दिलाई जाएगी मोहर्रम के दौरान प्रशासन कैमरे और ड्रोन के जरिए नजर रखेगा |इसके अलावे दण्डाधिकारी भी तैनात किए जा रहे हैं पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी| इस बैठक में एडीएम विधि व्यवस्था एन. के. लाल के अलावा और अन्य अधिकारी मौजूद थे.