
राजनागर – आदिवासी दिशोम जाहेर गढ़ के अध्यक्ष बीजू बास्के के नेतृत्व में हुल दिवस के मौके पर राजनगर सिद्दू कान्हू चौक में वीर सपूत सिद्दू कान्हू की प्रतिमा में विधिवत पूजा अर्चना और माल्यर्पण कर नमन किया। वहीं इस उपलक्ष्य में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से वीर सपूतों को नमन किया।जिसमें आदिवासी दिशोम गढ़ के अध्यक्ष सह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला सक्रिय सदस्य बीजू बास्के,अनुसूचित जनजातिय मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य सह आदिवासी भाजपा नेता रमेश हांसदा,आदिवासी कोंग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सह कोंग्रेस सांसद प्रतिनिधि विशु हेम्ब्रम ,सीताराम हांसदा,मुनिराम हेम्ब्रम, धनु टुडू,सतिलाल हांसदा, कालीचरण हांसदा,आदि उपस्थित थे।
वहीं कुछ देर बाद झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन भी राजनगर पहुंच कर वीर सहीद सिद्दू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।जहां जेएमएम कार्यकर्ता ,गोपाल महतो,हीरालाल सतपती, धर्मा मुर्मू आदि उपस्थित थे।वहीं इस मौके पर मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा झारखंड के वीर शहीदों का बलिदान हम व्यर्थ नही जाने देंगे।उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए जल ,जंगल और जमीन की रक्षा सदा करते रहेंगे।
वहीं आजसू पार्टी से पुर्व विधायक अनंत राम टुडू के नेतृत्व में वीर शहीद सिद्दू कान्हू को नमन किया गया जहां आजसू प्रखंड अध्यक्ष सालखन टुडू,अनुमंडल अध्यक्ष दिलीप महतो,सहदेव महतो,टूना आदि उपस्थित थे।
वहीं भाजपा, कोंग्रेस, आजसू तथा प्रशासन के कर्मियों ने भी सिद्दू कान्हू ,वीर सपूत स्व.सहदेव महतो,एवं पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया।


