नव मनोनीत कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल गौड़ का प्रखंड के
कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत….
सरायकेला Sanjay । राजनगर प्रखंड के नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल गौड़ का प्रखंड के कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मोतीलाल गौड़ ने कहा कि देश में कांग्रेस सहित राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करना उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। प्रखंड के सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मान देते हुए युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को जोड़ने में विश्वास रखती है। और इसी उद्देश्य के साथ राजनगर प्रखंड में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा।
Advertisements

Advertisements


