Advertisements
Spread the love

कलश स्थापना के साथ शुरू हुई शारदीय नवरात्रि की

पूजा….

सरायकेला Sanjay । मां दुर्गा की वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर माता के भक्तों ने सोमवार से कलश स्थापना कर शारदीय नवरात्र पूजन उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर माता के भक्तों द्वारा विधि विधान के साथ अपने घरों में कलश स्थापना की गई। जिसके बाद शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा का आह्वान करते हुए माता के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। धार्मिक परंपरा अनुसार गाय के शुद्ध घी का चढ़ावा चढ़ाते हुए माता की आराधना कर आरती की गई। क्षेत्र अंतर्गत शारदीय नवरात्र को लेकर कुछ माता के भक्तों द्वारा उपवास व्रत रखते हुए तो कुछ भक्तों द्वारा फलाहारी उपवास व्रत रखकर मां दुर्गा की उपासना की जा रही है। धार्मिक मान्यता रही है कि शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की वार्षिक उपासना से सर्व मंगल की कामना पूर्ण होती है।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?