Advertisements
Spread the love

बिरसानगर में मारुति कार पर हो रही थी महुआ शराब के ढुलाई,

उत्पाद विभाग ने किया भंडाफोड़……

 

Jamshedpur  (आलोक पांडे) जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम उत्पाद विभाग अवैध शराब बिक्री को लेकर आगामी पर्व त्योहारों को लेकर सख़्ती के साथ छापेमारी कर रहीं है. इसी क्रम में मंगलवार को सहायक आयुक्त उत्पाद के ऐ. के मिश्रा को मिली गुप्त सूचना पर आबकारी पुलिस ने बिरसा नगर थाना अंतर्गत लुपुंगडीह मार्ग पर संध्या गस्ती के क्रम में संदेह के आधार पर एक मारुति कार संख्या बीआर 16वी 0291 को रोका गया. उसकी तलाशी लेने पर रबड़ ट्यूब एवं प्लास्टिक की थैलियों में भरे अवैध महुआ चुलाई शराब करीब साडे 600 लीटर बरामद की गई मौके से हुरलुंग निवासी आनंद कर्मकार को गिरफ्तार किया गया जबकि चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया. बुधवार को शराब कारोबारी को जेल भेज दिया गया है.

Advertisements

 

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित