Advertisements
Spread the love

धर्म जागरण समिति द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का किया गया आयोजन….

सरायकेला। प्रत्येक मंगलवार की भांति इस मंगलवार को भी धर्म जागरण समिति द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन खरसावां प्रखंड के चिलकु गांव में किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं भक्ति संगीत के माध्यम से लोगों में उत्साह एवं ऊर्जा का वातावरण बना। उसके उपरांत हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा गया। हनुमान चालीसा पाठ के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में धर्म जागरण समिति का विस्तारीकरण किया गया। जिसमें देवाशीष नायक को कार्यकारी अध्यक्ष एवं बहादुर नायक को सचिव मनोनित किया गया। इस कार्यक्रम में संयोजक के रूप में रासबिहारी मंडल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्म जागरण समिति के संस्थापक प्रभात सिंह स्वांसी, देवाशीष नायक, बहादुर नायक, जितेंद्र कुमार, शुभम दास, शुभम पात्र सहित अन्य मौजूद रहे।

Advertisements

You missed