Advertisements
Spread the love

नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित वॉलंटरी ब्लड डोनेशन कैंप में 7 यूनिट रक्त का हुआ

संग्रह…

सरायकेला। नेहरू युवा केंद्र सरायकेला खरसावां द्वारा भारत के लंबे समय तक सेवा करने वाले पहले प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि देते हुए नेहरू जयंती मनाया गया। केंद्र के जिला युवा अधिकारी क्षितिज द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए राष्ट्रीय के लिए उनके योगदान को याद किया गया। नेहरू युवा केंद्र आंदोलन के 50 साल पूरे होने पर स्थापना दिवस मनाते हुए केक काटा गया। युवा स्वयंसेवक और अन्य युवाओं की उपस्थिति में सरायकेला सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र के एपीए एम रामचंद्र राव, एनवाईवी कृति कुमार और सुखदेव सरदार, पूर्व एनवाईवी मुकेश कुमार पांडे, यूथ क्लब के सदस्य रोबिन कुमार एवं महेंद्र सरदार द्वारा रक्तदान करते हुए कुल 7 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन अरधेन्दु कुमार सिंह एवं एएनएम नर्स चिंता कुमारी द्वारा सुरक्षित तरीके से रक्त का संग्रह करते हुए लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया गया।

Advertisements

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित