Spread the love

सरायकेला खरसावां (संजय मिश्रा ) – कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव सुसेन मार्ड़ी ने पार्टी के उपाध्यक्ष के साथ संयुक्त रुप से विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता के नाम विद्युत विभाग एसडीओ को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया है कि उकरी विद्युत सब स्टेशन से मुड़िया और बीरबांस पंचायत तक काफी लंबी दूरी होने के कारण बीच में किसी भी तरह का फाल्ट होने पर उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पाता है। उन्होंने बताया है कि मुड़िया और बीरबांस पंचायत क्षेत्र में उद्योग का विस्तारीकरण काफी तेजी से फैल रहा है। जिससे सरकार का राजस्व भी बढ़ रहा है। ऐसे में आम लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए और क्षेत्र के विकास के लिए उद्योग विस्तारीकरण को प्राथमिकता से देखते हुए मुड़िया पंचायत या बीरबांस पंचायत में सुविधाजनक स्थल पर विद्युत पावर सब स्टेशन का निर्माण कराए जाने की मांग उन्होंने की है। कहा है कि उक्त स्थानों पर विद्युत पावर सबस्टेशन बनाए जाने से क्षेत्र को और क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिल सकेगी।

Advertisements
Advertisements

You missed