Advertisements

बालक मध्य विद्यालय सरायकेला में स्कूली बच्चों ने मनाया संविधान दिवस..
सरायकेला Sanjay। सरायकेला स्थित बालक मध्य विद्यालय में बाल संसद के नेतृत्व में स्कूली बच्चों द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगाराम तियु सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की देखरेख में स्कूली बच्चों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। साथ ही पहला धर्म राष्ट्र और पहला धार्मिक ग्रंथ संविधान के रूप में संविधान के प्रति समर्पित रहने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद और डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए किया गया।
Advertisements

Related posts:
एक्साइज शाॅपी से डेढ़ लाख रूपये के समानो की हुई चोरी, चोरो ने उड़ाए 20 बैटरी व 5 इंवटर, जांच में जुटी ...
पोटका BDO द्वारा मनरेगा बीपीओ को फोन के माध्यम से बात करते हुए अपशब्दों का व्यवहार करने का ऑडियो हुआ...
साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादी; प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कार...

