Advertisements

जिप सदस्य शंभू मंडल ने फुटबॉल कमेटी को फुटबॉल देकर किया उत्साहवर्धन…
सरायकेला Sanjay । जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल द्वारा एएसएससी रोयाडीह चांडिल फुटबॉल कमेटी को दो फुटबॉल प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कमेटी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सच्ची लगन और मेहनत के साथ किया हुआ प्रयास कभी भी बेकार नहीं जाता है। सफलता अवश्य मिलती है। बताते चलें कि क्षेत्र में फुटबॉल के विकास के लिए जिला परिषद अध्यक्ष शंभू मंडल पूर्व से ही खिलाड़ियों और कमेटी को फुटबॉल देकर उत्साहवर्धन करते रहे हैं। इस अवसर पर एएसएससी रोयाडीह चांडिल के सुखराम किस्कू, दीपक मुर्मू, सुशील मुर्मू, मुनाराम मुर्मू, गुरुपद हांसदा, देवेन मुर्मू, लीलमोहन उरांव, सुशेन मार्डी, शिवराम बास्के, सुभाष उरांव एवं बुद्धेश्वर मुर्मू मौजूद रहे।
Advertisements

Related posts:
चांडिल पनबिजली में तैनात गार्ड के बावजूद स्टोर से लाखों की कॉपर तार की चोरी, पुलिस मामले की जांच में...
सरायकेला :इंटरमीडिएट नामांकन में की गई इस बढ़ोतरी को कम किए जाने की मांग को लेकर छात्र संघ ने सौंपा ...
रामगढ़ : धनंजय बने अखिल भारतीय मजदूर संगठन के रामगढ़ जिलाध्यक्ष, मजदूरों का शोषण बर्दास्त नही किया जा...

