Spread the love

संकल्प दिवस को लेकर गौड़ सेवा संघ ने की बैठक….

सरायकेला Sanjay । गौड़ सेवा संघ का संकल्प दिवस को लेकर सरायकेला स्थित जिला उद्योग भवन के समक्ष एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता मायाधर बेहरा ने की। बैठक में गौड़ सेवा संघ का संकल्प दिवस आयोजित करने के संदर्भ विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आदित्यपुर के नजदीक आसंगी बस्ती के खेलकूद मैदान में मनाने का निर्णय लिया गया।

Advertisements
Advertisements

संकल्प दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में परिवहन सह आदिवासी कल्याण मंत्री चंपाई सोरेन को आमंत्रित किए जाने का निर्णय लिया गया। संकल्प दिवस में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले के गौड़ समाज के लोग उपस्थित होंगे।

मौके पर गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कमिटी के महासचिव पितोवास प्रधान, अशोक प्रधान, भास्कर महाकुड, नीलसेन प्रधान, शिरीश बेहरा, हरेकृष्ण प्रधान, नेबू प्रधान, काशीनाथ प्रधान, रूपन प्रधान, सुरोज गौड़, अयोध्या बेहरा, मनोज गौड़, सुजीत प्रधान, कृष्णा प्रधान, युधिष्ठिर दलई, मुरली प्रधान, हेमसागर प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed