Advertisements
Spread the love

वन प्रमंडल सरायकेला खरसावां अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कुल 250000 पौधों का रोपण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

सरायकेला-खरसवां (संजय मिश्रा)  वर्षा ऋतु के अवसर पर सरायकेला वन प्रमंडल के अंतर्गत मंगलवार से जिले के विभिन्न स्थानों पर 72 वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया।

Advertisements

इसके तहत जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण, सहायक वन संरक्षक प्रमोद कुमार एवं सरायकेला वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रकाश चंद्रा द्वारा रेयारदा, कृष्णापुर एवं बलदेवपुर ग्रामीण क्षेत्र में पौधारोपण कर मासिक पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर फॉरेस्टर एवं वनरक्षियों की उपस्थिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा कुल 12500 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण ग्राम क्षेत्र में किया गया। बताया गया कि वन महोत्सव का कार्यक्रम जुलाई महीने के अंत तक हरियाली विकास अभियान के रूप में पौधारोपण कर किया जाएगा। इसके तहत वन प्रमंडल सरायकेला खरसावां अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कुल 250000 पौधों का रोपण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।