Advertisements
Spread the love

विहिप झारखंड के पदाधिकारी मिल रहे झारखंड के सभी

सांसदों से…

रांची  (कृष्ण कुमार शर्मा ) विश्व हिंदू परिषद की केन्द्रीय योजनानुसार विहिप के विशेष सम्पर्क विभाग देशभर के सभी माननीय सांसदों से संपर्क अभियान के तहत उनसे सम्पर्क कर रहे हैं। संपर्क के दूसरे दिन आज झारखंड के पांच माननीय सांसद क्रमशः केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री माननीय अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मंत्री व लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सुदर्शन भगत, गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी, विद्युतवरण महतो से मिला।

मिलकर विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय योजना के अंतर्गत विभिन्न विषयों की जानकारी उन्हें दी गई। जिसमें पहला देश के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र जिसमें वर्ष भर करोड़ों श्रद्धालु जाते रहते हैं उनकी सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु एक मंत्रालय बने, दूसरा देश में बढ़ती जनसंख्या असंतुलन एवं उसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए जनसंख्या नियंत्रण बिल संसद के शीतकालीन सत्र में लाने का और तीसरा देश के सभी प्रमुख मंदिरों से सरकारी नियंत्रण हटाकर नए कानून बनाकर हिन्दू समाज को सौंपने का आग्रह सभी माननीय सांसदों से किया है। सांसद सम्पर्क अभियान में झारखंड से विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त सहमंत्री रंगनाथ महतो, विशेष संपर्क अभियान के प्रान्त सहप्रमुख अरविन्द सिंह, सिंहभूम विभाग विशेष सम्पर्क प्रमुख हरेराम ओझा, देवघर विभाग संगठन मंत्री कोलेश्वर टुडू दिल्ली पहुंचे हैं।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा