Advertisements
Spread the love

एफसीआई गोदाम के ठेकेदार भोला पांडे पर जानलेवा हमला,

दो राउंड गोली चली, घटना स्थल से एक खोखा बरामद,

स्थिति नाजूक….

जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी में शुक्रवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने एफसीआई गोदाम के ठेकेदार भोला पांडे उर्फ अजय पांडे पर जानलेवा हमला कर दिया है. गंभीर रूप से घायल अजय को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि अजय को गोली मारी गई है. हालांकि गोली अजय के दाहिने जांघ में लगी है. उधर घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं मामले की सूचना मिलते ही सिटी एसपी टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना. उन्होंने बताया आपसी रंजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है. उन्होंने बताया कि 3 की संख्या में अपराधियों ने 2 राउंड फायरिंग की है. घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है. पूछताछ के क्रम में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं जिसकी जांच चल रही है. सिटी एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार रेलवे साइडिंग में ठेका को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल घायल के सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है. जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे.

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा