Advertisements
Spread the love

कुख्यात अपराधी लवकुश शर्मा को झारखण्ड एसटीएस की टीम ने बिहार के अरवल

से किया गिऱफ्तार…..

राँची।झारखण्ड एटीएस की टीम ने कुख्यात अपराधी लव कुश शर्मा को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार एटीएस की टीम उसे लेकर राँची आ रही है।लव कुश शर्मा के साथ उसके पिता को भी गिरफ्तार किया बाद में छोड़ दिया है।बताया जा रहा है कि झारखण्ड एटीएस के एसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी।उसके बाद एक टीम को कई दिनों से लव कुश शर्मा के पीछे लगा रखा था।जिससे एटीएस टीम को कामयाबी मिली है। हालांकि एटीएस की ओर से अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है। सम्भवतः शनिवार को एटीएस एसपी इस सम्बंध में प्रेस वार्ता में जानकारी देंगे।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

मोरहाबादी मैदान में शिबू सोरेन के आवास नजदीक बीते 27 जनवरी को अपराधी की कालु लामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना को अंजाम लव कुश शर्मा के कहने पर दिया गया था। इस घटना के बाद लव कुश शर्मा भूमिगत हो गया था।जिसके बाद राँची पुलिस के साथ-साथ एटीएस भी लव कुश वर्मा की तलाश में जुटी हुई थी।एटीएस लगातार लव कुश शर्मा को लेकर अपनी सूचनाओं को एकत्र कर रही थी. इसी दौरान एटीएस को अपराधी लवकुश शर्मा बिहार के अरवल जिला में होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद एटीएस की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए लव कुश शर्मा और उसके पिता को पकड़ा, हालांकि उसके पिता को छोड़ दिया गया है, क्योंकि उसके खिलाफ कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है, जबकि लवकुश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया.

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा