Advertisements
Spread the love

राज्य सरकार की नियोजन नीति को  हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया

है, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 10 से अधिक विज्ञापन से

होने वाली नियुक्तियां रद्द…

Ranchi : राज्य सरकार की नियोजन नीति को आज हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। नियोजन नीति के रद्द किए जाने के साथ ही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी जेएसएससी की ओर से अब तक जितनी भी नियुक्तियां की गयी, विज्ञापन जारी किया गया, परीक्षा तिथि घोषित की गयी वे स्वत: रद्द हो गयी। सरकार की ओर से नियोजन नीति लागू किए जाने के बाद से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 10 से अधिक विज्ञापन निकाले। जो अब रद्द हो चुकी हैं। जारी विज्ञापनों में प्रयोगशाला सहायक पद पर नियुक्ति हो चुकी है।

 

इन विज्ञापन से होने वाली नियुक्तियां रद्द

1. झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022

2. रिम्स रांची के अंतर्गत तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा

3. झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा

4. झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा

5. स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा

6. झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा

7. झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा

8. झारखंड तकनीकी योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा

9. झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा

10. झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा

11. झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा