Advertisements
Spread the love

मुख्यमंत्री सूखाड राहत योजना की कार्य प्रगति का अपर

उपायुक्त ने किया समीक्षा; दिए जरूरी दिशा निर्देश…

सरायकेला Sanjay । उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर उपायुक्त सुबोध कुमार के द्वारा गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के कार्य प्रगति का समीक्षा किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों से अंचलवार योजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। समीक्षा क्रम में अपर उपायुक्त ने कहा कि जिले मे योजना के तहत (37,247) अच्छी संख्या मे किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

उन्होंने कहा कि निर्देशानुसार भूमिहीन किसान एवं ऐसे किसान जिन्होंने रोपाई नहीं किया है कि संख्या लगभग पच्चीस हजार है, का पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर अगले तीन दिनों मे चिन्हित करना सुनिश्चित करें। इस क्रम में उन्होंने योजना के तहत डुप्लीकेसी को रोकने के लिए टेबल वर्क में ही वेरिफिकेशन करने तथा जिला कृषि पदाधिकारी को प्रखंडों में सभी एटीएम एवं बीटीएम को वेरिफिकेशन कार्य में सहयोग प्रदान करने तथा समय-समय पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर उपायुक्त के साथ जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा