Spread the love

संत मेरीस् स्कुल गेतलसूद में कराटे प्रतियेगीता काआयोजन,

कार्यक्रम में विधालय के 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया…

रांची/अनगड़ा (अर्जुन कुमार प्रमाणिक): संत मेरीस् स्कुल गेतलसूद में सोमवार को  उत्तकल कर्राटे स्कूल झारखण्ड ब्रांच के द्वारा इंटर २०२२ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम में विधालय के 300 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया ।  मुख्य अतिथि बिशप् स्वामी थियोडोर मसकरेनस विशिष्ट अतिथि उत्तकल कराटे स्कूल झारखण्ड ब्रांच के सीनियर कराटे चौंपियनशिप उप सचिव राजेश कुमार विश्वकर्मा, विद्यालय प्रबंधक सिस्टर क्ल्योफी, प्रधानाध्यापिका सिस्टर निर्मला,आदि उपस्थित थे चौम्पियनशिप के मुख्य जज. महादेव गोप, नकुल कुमार यादव ,प्रियंका कुमारी, के द्वारा किया गया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम के उदघोषक सर सुनिल एवं मिस सुमन के द्वारा किया गया इस इंटर हाऊस कराटे चौम्पीयनसीप की शुरुवात बैलून उड़ाकर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा उद्‌घोषणा किया गया। मुख्य अतिथि बिशप् स्वामी थियोडोर मसकरेनस ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि  कराटे के प्रशिक्षण से आत्मबल, शारीरिक बल एवं अनुशासन भी सीखने को मिलता है। अतः यह कराटे प्रशिक्षण सभी छात्र-छात्राओं को करना चाहिए।

स्कूल प्रधानाध्यापिका सिस्टर निर्मला ने कहा कि आज के इस युग में कराटे का प्रशिक्षण सभी छात्राओं को प्रशिक्षण लेना चाहिए उससे प्रशिक्षण प्राप्त कर कोई भी छात्राएँ अपनी आत्म सुरक्षा के लिए कर सकती हैं और साथ ही राज्यस्तरीय,राष्ट्रीय स्तर पर  बेहतर प्रदर्शन कर अपना परचम लहरा सकते है। साथ ही इस प्रशिक्षण से अपना आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं एवं सरकारी लाभ का फायदा उठा सकते हैं।धन्यवाद ज्ञापन मेडम प्रतिमा के द्वारा किया गया । इंटर हाऊस कराटे चौम्पीयनसीप कार्यक्रम को सफल आयोजन में-कराटे  शिक्षक  शिक्षिकाएँ ,सर सुनील, अनिल सर ,वंशीधर सर, मेरीयोला, अँजेला, प्रतीमा, एडलिन, एलिस, सुमन , सि. अनीमा, ज्योति आदि का सराहनीय योगदान रहा ।

You missed