Spread the love

आज देश का नेतृत्व सशक्त हाथों में है, और देश समृद्धि की ओर अग्रसर है डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ….

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) सरायकेला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यसमिति की बैठक की गई। जिला अध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में की गई उक्त बैठक का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए की गई।

कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई उक्त बैठक में प्रभारी के रूप में उपस्थित डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की पहचान एक एक्टिविस्ट के रूप में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश का नेतृत्व सशक्त हाथों में है। और देश समृद्धि की ओर अग्रसर है। आने वाले समय में देश की आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि होने जा रहे आगामी पंचायत चुनाव में सभी भाजपाई बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए सफलता हासिल करेंगे। उन्होंने शक्ति केंद्रों पंचायत क्षेत्र को गतिविधियों का केंद्र बनाने का ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान से लेकर किसान हित तक सभी मुद्दों पर वर्तमान हेमंत सरकार फेल है।


बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी जेबी तुबिद ने मंडलवार विस्तार पूर्वक संगठन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अपने अध्यक्षीय भाषण में जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत उन्होंने सफलतापूर्वक अपने 1 वर्ष का कार्यकाल बिना किसी अड़चन के पूरा किया है। कार्यक्रम को आदित्यपुर नगर निगम के महापौर विनोद श्रीवास्तव, उपमहापौर बॉबी सिंह, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, ज़िला परिषद अध्यक्षा शकुंतला महाली, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह पश्चिम बंगाल प्रभारी रमेश हांसदा, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरे कृष्ण प्रधान ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री मधु गोराई, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, सोहन सिंह, ठाकुर दास महतो, मनोज तिवारी, कुबेर सारंगी, राकेश मिश्रा, ललन शुक्ला, मनोरंजन सिंह, निरंजन मिश्रा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव पासवान, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रधान सहित अन्य प्रभारी एवं पदाधिकारी कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित रहे। कोरोना महामारी के कारण दिवंगत हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर बैठक का समापन किया गया।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…