नेहरू युवा केंद्र संगठन सरायकेला के तत्वावधान में प्रखंड
स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन….
चांडिल (परमेश्वर साव) : नेहरू युवा केंद्र संगठन सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को गांगुडीह फुटबॉल मैदान में हुआ। प्रखण्ड स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बालीडीह ने गांगूडी पुनर्वास टीम को पराजित कर विजय हुआ। वहीं दालग्राम तीसरे स्थान पर रहा। जितने वाले प्रथम और द्वितीय स्थान के टीम आगामी 27 दिसंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गांगुडीह ग्राम प्रधान सह मुखिया प्रतिनिधि बोनू सिंह सरदार , रुचाप पंचायत के पंचायत समिति प्रतिनिधि बहादुर कुमार, राष्ट्रीय युवा स्वय सेवक दीनबंधु महतो, सोमरा हांसदा, रवी टुडू महेन्द्र पोद्दार, सुबोध साव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
SARAIKELA NEWS : राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होकर लौटने पर ब्रजेंद्र पटनायक का हुआ भव्य स्वागत . . ...
उड़ीसा से साइकिल यात्रा श्रीराम नगरी अयोध्या के लिए चल नगेन चंद्र बिहारी का सरायकेला में हुआ स्वागत;...
Ranchi News : राज्य में अपराध रोकने और बेहतर पुलिसिंग को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा....

