Spread the love

प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अव्वल रही निशानपुर की

फुटबॉल टीम…

सरायकेला Sanjay । नेहरू युवा केंद्र सरायकेला-खरसावां के तत्वाधान सरायकेला के गेस्ट हाउस मैदान में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके समापन दिवस का उद्घाटन बुधवार को आईटीडीए परियोजना निदेशक संदीप कुमार दोरायबुरु एवं स्थानीय वार्ड पार्षद जुगल तापे ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए सभी को अनुशासन और खेल भावना के साथ अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। जिसके फाइनल मैच में निशानपुर की टीम ने साहेबगंज की टीम को पराजित कर खिताब हासिल किया। जिसमें शेखर तापे बेस्ट टूर्नामेंट प्लेयर घोषित किए गए। इसी प्रकार 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में तरुण हाईबुरु प्रथम और मुकेश महतो दूसरे स्थान पर रहे। समापन पर स्थानीय वार्ड पार्षद जुगल तापे द्वारा बतौर मुख्य अतिथि विजेता एवं उपविजेता को पुरस्कृत किया गया।

Advertisements
Advertisements

You missed