Advertisements
Spread the love

आवास योजना के कार्य प्रगति की उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा…

31 मार्च से पूर्व लंबित योजनाओं को कराए पूर्ण: उप विकास आयुक्त।

सरायकेला SANJAY । उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने कार्यालय प्रकोष्ठ मे आवास योजना की कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में आवास योजना के जिला समन्वयक, सभी प्रखंड समन्वयक एवं अन्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने आवास योजना के लंबित मामलों को लेकर प्रखंडवार समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने कहा कि 31 मार्च से पूर्व सभी लंबित योजनाओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस क्रम में क्षेत्रीय पदाधिकारी को लाभुकों से वार्ता करते हुए शेष बचे लंबित निर्माण कार्य को पूर्ण कराने हेतु प्रेरित करने तथा योजनाओं के स्थल निरीक्षण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में राजनगर,खरसावां एवं सरायकेला प्रखंड के कार्य प्रगति पर उप विकास आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए सुधारात्मक प्रगति लाने के निर्देश दिए। वही संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करने तथा योजना को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु स्थल निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा