Advertisements
Spread the love

ज्योग्राफी शैक्षणिक टूर गए नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय के बारहवीं कक्षा के छात्र

छात्रा…

सरायकेला। सरायकेला स्थित नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय के बारहवीं कक्षा के छात्र शुक्रवार को ज्योग्राफी शैक्षणिक भ्रमण पर बाघमुंडी अयोध्या हिल गए। शुक्रवार की सुबह विद्यालय परिसर से जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर ज्योग्राफी शैक्षणिक भ्रमण बस को रवाना किया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने टूर में शामिल सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए लगन के साथ शैक्षणिक भ्रमण का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। टूर में विद्यालय की प्राचार्य अंबिका प्रधान, वरीय शिक्षक वासुदेव राम, ज्योग्राफी शिक्षक हरे कृष्णा महतो, शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी बोदरा, सीतांजली कुमारी, मुरारी प्रसाद सिंह, कौशिक दास एवं वनमाली महतो छात्रों के साथ रहे।

Advertisements

You missed