Advertisements
Spread the love

अभा गौड़ महासंघ का गौड़ सेवा संघ में हुआ विलय, संकल्प

दिवस 23 को सरायकेला में….

सरायकेला Sanjay : जिला मुख्यालय स्थित परिसदन में रविवार को गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक की अध्यक्षता में गौड़ समाज की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से गौड़ समाज स्टेयरिंग कमिटी के चैयरमेन मारकंडो महाकुड़ व सदस्य अयोध्या बेहरा उपस्थित रहे। बैठक में गौड़ समाज के अखिल भारतीय गौड़ महासंघ नामक सामाजिक संगठन को गौड़ सेवा संघ में विधिवत रूप से विलय कर दिया गया। अखिल भारतीय गौड़ महासंघ का गौड़ सेवा संघ में विलय की घोषणा बीते 29 दिसंबर को अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक द्वारा किया जा चुका था। जिसको आज स्टीयरिंग कमिटी द्वारा अंतिम मुहर लगाई गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गौड़ सेवा संघ का संकल्प दिवस 23 जनवरी को जिला मुख्यालय सरायकेला में होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सह राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चम्पाई सोरेन उपस्थित होंगे। बैठक में बताया गया कि संकल्प दिवस को सफल बनाने के लिए ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगो से शामिल होने की अपील की जाएगी। मौके पर गौड़ सेवा संघ के महासचिव पितोवास प्रधान, दिलीप प्रधान, मायाधर बेहरा, भास्कर महाकुड़, शिरीष बेहरा, भगवती प्रधान, बलराम प्रधान, हरेकृष्ण प्रधान, अशोक गौड़, काशीनाथ प्रधान, अशोक प्रधान, अभिमन्यु गोप, प्रह्लाद गोप, महेश प्रधान, सूरज गौड़, नेबु प्रधान, सुजीत प्रधान, मुरली प्रधान, युधिष्ठिर पलेई व कमाय माझी समेत अन्य उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा