Advertisements
Spread the love

अनगड़ा पुलिस अमानवीय क्रूर घटना का खुलासा, घटना के

आरोपी तारकेश्वर सिंह गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी मुंतजिर राजा

हुआ फरार…….

अनगड़ा (अर्जुन कुमार )  : थाना क्षेत्र के सीताडिह रेलवे लाइन के नजदीक करीब तीन माह पहले सिकिदीरी के कुटे गांव निवासी कलाम अंसारी के साथ हुई अमानवीय क्रूर घटना का खुलासा कर अनगड़ा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सोमवार को पुलिस ने कांड संख्या 364/326/307 के तहत छापामारी कर घटना के एक आरोपी सिकिदिरी थाना क्षेत्र के उप मुखिया नवागढ़ ग्राम निवासी तारकेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया |

Advertisements

जबकि इस घटना के एक अन्य आरोपी सिकिदीरी के कुटे गांव निवासी पूर्व उपप्रमुख मुंतजिर रजा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बताया गया कि छापामारी की भनक लगते ही मुंतजिर रजा घर से फरार हो गए। विदित हो कि विगत 27 सितंबर 2022 को हत्या करने की नीयत से पहले कलाम अंसारी का अपहरण किया गया और फिर उसके दोनों पैर को धारदार हथियार से बुरी तरह काटकर अंग भंग कर दिया। बाद में साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसके हाथ पैर बांधकर रेलवे ट्रैक में फेंक दिया गया।

कलाम ने किसी तरह ट्रैक से हटकर अपनी जान बचाई थी। इस घटना को लेकर अनगड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बाद में कलाम अंसारी ने कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कर मुंतजिर रजा एवं तारकेश्वर सिंह को आरोपी बनाया था। मामला काफी संगीन था तथा मामले का खुलासा करना अनगड़ा पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई थी। अंततः पुलिस को कामयाबी हासिल हुई तथा इसका उद्भेदन कर लिया गया। पुलिस एक अन्य आरोपी मुंतजिर रजा को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चला चला रही है।