प्रखंड के डुंगरी पंचायत में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर
पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन…..
नामकुम (अर्जुन कुमार) । प्रखंड के डुंगरी पंचायत में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन एन वाई सी तुपूदाना के द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि आजसू पार्टी रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष प्रकाश लकड़ा रहें उपस्थित खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए बताया की जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी. जैसा आप सोचते हैं,वैसे ही बन जाएंगे। खुद को कमज़ोर समझना सबसे बड़ा पाप है । मौके पर 53 वार्ड के पार्षद निर्मला गाड़ी, नामकुम प्रखंड अध्यक्ष पिंटू नायक,छोटू नायक, मिडिया प्रभारी अजीत नायक, राकेश नाथ सहदेव एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
Advertisements

Advertisements


