Advertisements
Spread the love

जिला कांग्रेस पार्टी ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती; किया नमन…

सरायकेला Saraikela : । सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार पांडे के नेतृत्व में शेरे पंजाब चौक स्थित भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक श्रद्धेय सुभाष चंद्र बोस जी की जन्म जयंती मनाते हुए उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार पांडे ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सुभाष चंद्र बोस जी एक महानायक के तौर पर सदैव याद किए जाएंगे। “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का इनका ऐतिहासिक नारा आज भी नौजवानों के दिलों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर देती है।इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के सचिव सुरेश धारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, रामा शंकर पांडे, मानिक दास, सिद्धेश्वर उपाध्याय, अनूप साहू, दीपू ठाकुर, राजेश प्रधान, विनोद गोप, प्रकाश मंडल, अभय सिंह, अनिल सिंह, दीपक भारद्वाज, श्याम महतो सहित अन्य सभी उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा