Advertisements
Spread the love

चौका कांड्रा मार्ग पर कार ने मारी मोपेड सवार को टक्कर, हालत गंभीर…

चांडिल (परमेश्वर साव) : चौका कांड्रा मार्ग पर धुनाबुरू के नायाडीह स्थित काली मंदिर के समीप मोपेड सवार अनील तंतुबाई को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर जोरदार होने के कारण मोपेड सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों द्वारा त्वरित इलाज हेतु टीएमएच अस्पताल भेज गया। मोपेड सवार अनील तंतुबाई धुनाबूरू पंचायत के रायडीह गांव का निवासी है जो पेसे से ग्रामीण चिकित्सक है । अन्य दिनों की भांति अनील तंतुबाई आज भी अपने घर से निकलकर बनसा की ओर जा रहा था । उसी दौरान नायाडीह स्थित काली मंदिर के समीप पीछे से तेज रफ्तार में चौका से कांड्रा की ओर जा रही कार ने उसे अपने चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर पड़े दुर्घटनाग्रस्त मोपेड को स्थानीय लोगों ने उठाकर सड़क के किनारे स्थित होटल में रखवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार को गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा से जब्त कर लिया है।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा