Advertisements
Spread the love

व्यवहार न्यायालय सरायकेला में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के कार्यालय का उद्घाटन प्रधान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा फीता काटकर किया ….

गम्हरिया (जगबंधु महतो)  नालसा नई दिल्ली तथा झालसा रांची के निर्देशानुसार आज दिनांक 30 जनवरी 2023 को व्यवहार न्यायालय सरायकेला खरसावां जिले में लीगल एड डिफेंस काउंसिल की शुरुआत की गई। व्यवहार न्यायालय सरायकेला में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के कार्यालय का उद्घाटन प्रधान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा फीता काटकर किया गया। इस कार्यक्रम में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम अमित शेखर जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कंकण पाटीदार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंजू कुमारी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कवितांजलि टोप्पो आदि उपस्थित थे ।

डालसा सचिव सह वरीय सिविल जज कुमार कांति प्रसाद ने बताया कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल सरायकेला के लिए चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल राधेश्याम साह डिप्टी लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सुनीत कर्मकार तथा असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल के लिए निल भार्गव तथा अमजद अली खान को नियुक्त किया गया है। यह सभी डिफेंस काउंसिल वैसे बंदियों के केस की पैरवी करेंगे जिनका कोई अधिवक्ता नहीं है तथा वैसे लोग जो पैसे के अभाव में अपना वकील नियुक्त नहीं कर पाते हैं के केस की पैरवी निशुल्क करेंगे। LADCS व्यवस्था से गरीबों को निशुल्क न्याय पाने में सुविधा होगी और यह एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा