Advertisements
Spread the love

उप विकास की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया; दिए गए दिशा निर्देश..

सरायकेला Sanjay । उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर गिरिजा शंकर प्रसाद, नगर परिषद कपाली, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लकड़ा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सरायकेला एवं अन्य पदाधिकारी सहित कर्मचारी गण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान 15वें वित्त आयोग के शहरी क्षेत्रों में अर्बन हेल्थ सेंटर, पॉली-क्लिनिक एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना पर चर्चा की गई।

Advertisements

इस दौरान अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर के द्वारा बताया गया कि उक्त संस्थानों हेतु चिकित्सकों का चयन एवं दवाओं का क्रय इत्यादि की प्रक्रिया सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा किया जाए। साथ ही उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि 15वें वित्त आयोग के तहत चार उप स्वास्थ्य केंद्र को भवन निर्माण हेतु निविदा प्रस्तावित कर दी गई है। साथ ही एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु टेक्निकल सैंक्शन किया जा रहा है। पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना के लिए विशेष प्रमंडल सरायकेला को राशि हस्तांतरित करने की प्रक्रिया की जा रही है।उक्त बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के PIP पर भी चर्चा की गई।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?