Advertisements
Spread the love

श्री श्री 108 बाबा वामदेव महाराज मंदिर में महारुद्राभिषेक के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन…

सरायकेला Saraikela। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सरायकेला के इंद्रटांडी स्थित आस्था के केंद्र श्री श्री 108 बाबा वामदेव महाराज मंदिर में महारुद्राभिषेक के साथ तीन दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बृहस्पतिवार को पंडित अंबुजाक्ष आचार्य, पंडित दीपक सारंगी एवं पंडित दास द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के बीच महारुद्राभिषेक पूजा कराया गया। बाबा वामदेव महाराज भक्त मंडली इंद्रटांडी के तत्वाधान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किए जा रहे उप तीन दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन के संबंध में आयोजक भक्त मंडली द्वारा बताया गया कि शुक्रवार की शाम 7:00 बजे से कलाकारों द्वारा मंदिर प्रांगण में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। तथा महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को तड़के प्रातः 4:00 बजे से जलाभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। और संध्या 7:00 बजे से उड़ीसा के बालेश्वर से आमंत्रित कलाकारों द्वारा मनमोहक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर बाबा वामदेव महाराज भक्त मंडली के सनंद आचार्या, सरोज आचार्या, शांतनु सतपति, प्रभात सतपति, नलिनी कांत आचार्या, गणेश मिश्रा, वासुदेव आचार्य सहित अन्य सभी उपस्थित रहे। बताया गया कि भगवान भोलेनाथ श्री श्री 108 बाबा वामदेव महाराज की प्रेरणा से वर्ष 2020 में मंदिर और शिवलिंग की स्थापना की गई थी। जिसके बाद प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा