Advertisements
Spread the love

वन विभाग की अग्निशमन वाहन वर्षों से है खराब…

सिल्ली  (कमलेश दुबे ) : सिल्ली वन विभाग के बीट कार्यालय में बर्षों से विभाग का अग्निशमन वाहन खराब पड़ा है। जिसके कारण वनों में आग लगने से बुझाने में वन कर्मी असमर्थ हैं। पूर्व में इस वाहन से जंगल में आग लगने पेड़ों को पटवन जैसे कई कार्य किए जा रहे थे। ज्ञात हो कि गर्मी के शुरू होते ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। वन की सुरक्षा की जिम्मेदारी वन विभाग पर है। वनों की आग से सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा फायर वाचर की नियुक्ति की जाती है।

साथ ही जंगलों को आग से बचाने के लिए अन्य प्रयास भी किये जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी हर वर्ष यह समस्या बनी रहती है और आग लगने के कारण जंगलों को काफी नुकसान पहुंचता है। कई बार शरारती तत्वों के द्वारा आग लगा दी जाती है। जिसके कारण वनों को अत्यधिक क्षति होती है। जिन क्षेत्र में महुआ के पेड़ हैं, वहां महुआ चुनने वालों के द्वारा कभी-कभी सफाई के लिए आग लगा दी जाती है। जिसके कारण वनों में आग लगने की घटना होती है। इस संबंध में विभाग के रेंजर राजेश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अग्निशमन वाहन खराब है इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है जैसे ही विभाग द्वारा राशि उपलब्ध होते ही वाहन ठीक कर लिया जाएगा।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा