Advertisements
Spread the love

प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने कसी कमर; आन्दोलन के लिए बनाई कमेटी . . .

Advertisements

रायकेला SANJAY। गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मुड़िया पंचायत के मसलवा ग्राम में स्थापित डीडी स्टील कंपनी द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषित धुआं के खिलाफ पांच पंचायतों के ग्रामीणों व मुखिया ने रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कोलाबीरा फुटबाल मैदान में ग्राम प्रधान सुशेन महतो की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। बैठक में कंपनी द्वारा प्रदूषण फैलाए जाने पर रोक लगाने के लिए विचार विमर्श किया गया। समाजसेवी मो. जुबेर ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ आन्दोलन करने की चेतावनी देते हुए एक कमेटी का गठन किया। उक्त कमेटी के नेतृत्व में पांच पंचायतों की जनसंख्या को प्रदूषण मुक्त वातावरण में सांस लेने के लिए आन्दोलन को रुपरेखा तैयार की गई। जिसके तहत कंपनी पहले जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल व संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर कंपनी प्रबंधन को प्रदूषण रहित वातावरण बनाने के लिए दबाव बनाया जाएगा। अगर कंपनी ने प्रदूषण को कम नहीं किया तो फिर अगली रुपरेखा तैयार की जाएगी। समाजसेवी मो. जुबेर ने बताया कि कंपनी द्वारा चिमनी के माध्यम से जो प्रदूषण छोड़ा जा रहा है उसके कारण सांस लेना भी मुश्किल है। तालाब, नदी नाले का पानी भी प्रदूषित हो गया है। ग्रामीण अपने घर के बाहर कपड़े तक नहीं सुखा सकते। शाम तक कपड़े ही काले हो जा रहे हैं।


नई कमेटी में शामिल किया गया इनको:-
सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक सुशेन महतो, अध्यक्ष रविन्द्र मंडल, महासचिव सुशेन मार्डी, सचिव मो. करीम, कृष्ण कुमार, अशोक महतो, जाबिर हुसैन, जयप्रकाश महतो, मो. जुबेर , उपाध्यक्ष शेख तैयब अली, मनोहर महतो, अनुशासन शंभू मंडल, अजिमुद्दीन, नरसिंह महतो, दुलाल दास, जहांगिर आलम, रास बिहारी महतो, कोषाध्यक्ष अनादि महतो, प्रेमचंद महतो आदि शामिल है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?